JharkhandLead NewsNEWSRanchi

रांची: कांके और बड़गांई की जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक, जानें क्यों

Ranchi: बरियातु मुख्य मार्ग से बड़गांई बायलेन बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस परियोजना के लिये कांके के बोड़ेया गांव और बड़गांईं के दो गांव लेम व बड़गाईं की जमीनें ली जायेंगी. बायलेन की लंबाई 3.75 किमी होगी. बोड़ेया गांव में 1.045 एकड़, लेम में 2.12 एकड़ व बड़गांई में 4.996 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इन तीनों गांव में होने वाली जमीन अधिग्रहण को लेकर धारा-11 का प्रकाशन कर दिया गया है. जमीन अधिग्रहण को लेकर जिला प्रशासन ने तीनों गांव में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है.

चार जनवरी को हो चुकी है ग्रामसभा

परियोजना को लेकर जिला प्रशासन तीनों गांव में 4 जनवरी को ग्रामसभा बुलाया था. जिसमें जमीन अधिग्रहण से संबंधित सारी जानकारी दे दी गयी है. गांव वालों से सहमति भी ले ली गयी.

जल्द ही मुआवजा वितरण की कार्रवाई की जायेगी

जमीन अधिग्रहण होते ही रैयतों के बीच मुआवजा वितरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी जायेगी. जल्द ही धारा-19 यानी रैयतों की जितनी जमीन ली जायेगी, उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला वित्त सचिव से, छठे वेतनमान विसंगति पर हुई बात

 

Related Articles

Back to top button