JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: एग्जमिनर की मनमानी के चलते श्वेता नहीं दे सकी बैंकिंग परीक्षा, करियर खराब होने की देती रही दुहाई

Jamshedpur :  श्वेता कुमारी नाम की छात्रा बैंकिग एग्जाम के एग्जामिनर पर कार्रवाई की मांग लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची. श्वेता का कहना है कि 19 जनवरी रविवार को बैंकिग की परीक्षा में एग्जामिनर ने उसके आईडी प्रूफ आधार कार्ड को गलत बता दिया. एग्जामिनर ने उसे परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया.

श्वेता ने एग्जामिनर से कहा कि वो इससे पहले भी बैंकिग की परीक्षा में बैठ चुकी है. किसी ने भी उसके अधार कार्ड को गलत नहीं बताया. लाख दलीलों के बावजूद उसे परीक्षा नहीं देने दिया गया. श्वेता ने तत्काल डीसी रवि शंकर शुक्ला को फोन पर साऱी बात बताई.

डीसी ने श्वेता को परीक्षा देने की अनुमति देने के लिए एग्जामिनर से कहा भी. फिर भी एग्जामिनर मानने को तैयार नहीं हुआ. न्याय के लिए श्वेता ने उपायुक्त को लिखित  शिकायत सौंपी है.

इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुर : गर्माया आयुष्मान कार्ड  के बावजूद बच्चे की मौत का मामला, सीएम ने दिये जांच के आदेश

पहले भी दे चुकी है बैकिंग की परीक्षा

श्वेता ने कहा कि इस मनमानी से उसका कैंरियर चौपट हो गया है. वो पहले भी बैकिंग के कई परीक्षा में बैठ चुकी है. कागजात दिखाते हुए श्वेता ने कहा कि 19 जनवरी को बैंकिग के मेन्स की परीक्षा थी.

वो प्रवेश परीक्षा  क्वालीफाई कर मेन्स देने पहुंची थी. अब ये मौका उसके हाथ से निकल गया है.

इसे भी पढ़ेंः अब #Private_Doctors भी सदर अस्पताल रांची में मरीजों का करेंगे इलाज

इसे भी पढ़ेंः जलेश्वर महतो ने दी बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की जीत को चुनौती, हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button