JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : उपायुक्त ने किया जिला मुख्यालय में छाछ कॉर्नर काउंटर का उद्घाटन

Jamshedpur : जमशेदपुर में प्रचंड गर्मी को देखते हुए एक्सएलआरआई के सौजन्य से छाछ कॉर्नर की शुरुआत की गई. शनिवार को जिला मुख्यालय में भी छाछ कॉर्नर काउंटर का उद्घाटन उपायुक्त विजया जाधव ने किया. उपायुक्त ने बताया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर इसी तरह के काउंटर खोले जा रहे हैं जो काफी सराहनीय है. उन्होंने अन्य स्वयंसेवी संगठनों से भी ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की. बताया गया कि यह सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें- एक्सएलआरआई में पैनल डिस्कशन : श्रीलंका में आया संकट, भारत के लिए है सबक

Related Articles

Back to top button