GiridihJharkhand

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंतराल में दो महिलाओं की मौत

विवाहिता नीता देवी के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Giridih : गिरिडीह के देवरी थाना इलाके में शनिवार को दो महिलाओं की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है. एक मामले में देवरी के गांव में महिला की संदिग्ध हालत में फंदे से शव मिलने के बाद मृतका नीता देवी के मायके वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है.

दूसरी घटना परवतुडीह गांव की है जहां प्रियंका कुमारी ने आत्महत्या कर ली. देवरी में महिलाओं के मौत की दोनों घटनाएं शनिवार दोपहर को एक घंटे के अंतराल में हुई हैं. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी परेशान रही.

नीता देवी का शव उसके ससुराल में मिलने की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके वाले भी नीता के ससुराल पहुंचे. वहां देखा कि नीता का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है. इस दौरान पुलिस पहुंची, तो मायके वालों ने नीता देवी की हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगाया.

इसे भी पढ़ें : पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED का छापाः भाजपा ने की CBI जांच और CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है आत्महत्या को

परवतूडीह गांव में प्रियंका के आत्महत्या का कारण घर में आपसी कलह बताया जा रहा है. लेकिन देवरी पुलिस हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रियंका के आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है. तो पुलिस अब प्रियंका के मोबाइल का काल डिटेल भी निकलेगी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : उपायुक्त ने किया जिला मुख्यालय में छाछ कॉर्नर काउंटर का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button