ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime : केबुल कंपनी में चोरी करते तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी में चोरी करते तीन चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सिदगोड़ा डी ब्लॉक रोड नंबर-6 निवासी सुदामा पात्रो, बजरंग नगर निवासी सुदामा आशीष कुमार एवं मो. रमजान शामिल है. पुलिस ने चोरों की निशानदेही में चोरी का सामान भी बरामद किया है. इस मामले में केबुल कंपनी के सुपरवाइजर बीसू के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर तीनो केबुल कंपनी के अंदर चोरी करने के लिए घुसे थे. चोरी करने के दौरान उन्हें कंपनी में मौजूद गार्ड ने देखा और खदेड़कर पकड़ लिया. सभी चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- Adityapur Crime News : आद‍ित्‍यपुर के कुख्यात सुभाष प्रमाणिक से पूछताछ में होंगे कई अहम खुलासे, अब रोह‍ित मि‍श्रा की सरगरमी से तलाश

Related Articles

Back to top button