Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime : पुलिस रिमांड में संतोष ने खोले कई राज, बिरसानगर का युवक अपहरण का मास्टर माइंड, फिरौती की रकम रिकवर करने में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझार स्थित राधिकानगर निवासी आकाश कुमार सिन्हा के अपहरण के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले संतोष कुमार ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले है. संतोष ने पुलिस को कई नाम भी बताए है, जो कि अपहरण की घटना में शामिल थे. संतोष ने पुलिस को बताया है कि बिरसानगर के एक युवक ने अपहरण की पूरी योजना बनायी थी. आरोपी आकाश का करीबी बताया जा रहा है.

आकाश के पास रुपये होने की पूर्व से आरोपियों को थी जानकारी
आकाश के पास काफी रुपये है, इसकी जानकारी आरोपी को पहले से थी. फिरौती के लिए ही आकाश का अपहरण किया गया था. उसने पुलिस को बताया कि घटना के दो दिन पहले से आकाश की रेकी कर रहे थे. घटना के दिन भी सभी को आकाश के बारे में सारी जानकारी मिल रही थी. डीटीओ कार्यालय से आकाश की कार का पीछा सभी कर रहे थे. गोलमुरी गोल्फ मैदान के पास आकाश के कार को ओवरटेक किया और कार को रोककर पुलिस की वर्दी में जाकर उसे अपने साथ चलने को कहा. आकाश को कार में बिठाने के बाद डिमना की ओर गये, जहां उसके आंख में पट्टी बांधने के बाद उसे आदित्यपुर ले जाया गया. इस मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा थाना के पूर्व चालक बंटी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया था. पुलिस ने बुधवार को ही संतोष को 48 घंटो की रिमांड पर लिया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

घर की रेकी कर रहे अंजान युवक
बुधवार को दो युवक आकाश के घर के बाहर पहुंचे और मोबाइल से घर की तस्वीर ले रहे थे. दोनों युवक काफी देर तक घर के आस-पास रेकी कर रहे थे. इसी बीच आकाश के परिजनों ने जब दोनों युवक से उनका परिचय जानना चाहा, तो दोनों युवक वहां से चले गये.

ये है मामला
27 मई को खड़ंगाझार निवासी आकाश कुमार सिन्हा का अपहरण कर लिया गया था. फिरौती के रूप में परिवार से 60 लाख रुपये मांगे गये थे. बाद में 13 लाख रुपये तत्काल देने पर सहमती बनी. उसी रात परिजनों ने जुबली पार्क के गेट नंबर-2 के पास फिरौती की रकम दी. दूसरी सुबह अपहरणकर्ताओं ने कार समेत आकाश को एग्रिको में छोड़ दिया था. आकाश ने गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें- गया में अपराधी एटीएम उखाड़कर ले गए, 15 लाख रुपये एक दिन पहले ही डाले गए थे

Related Articles

Back to top button