
Gaya:जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अपराधी एटीएम उखाड़ कर अपने साथ ले गए. बताया गया है कि एक दिन पूर्व ही एटीएम में करीब पंद्रह लाख रुपये डाले गए थे. चोरी की घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया है. चोरों ने शोभ बाजार में लगाए गए इंडिया वन कंपनी के एटीएम को निशाना बनाया है.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जुट गई है वही आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : भुईयांडीह बस स्टैंड एवं आजादनगर में भी मिला एक-एक शव




