
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर दो संटे मार्केट निवासी अनूप लोहार पर रंगदारी नहीं देने पर बोतल और उस्तरा से हमला कर दिया गया. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में अनूप को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अनूप के हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आयी हैं. अनूप सब्जी मंडी में ठेला चलाने का काम करता है.
घटना के संबंध में अनूप की पत्नी ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी. तभी अनूप शौच के लिए बाहर निकला. सीतारामडेरा के इंदिरानगर ह्यूम पाइप का रहने वाला आदर्श भुइयां पहले से उसके पीछे लगा हुआ था. वह अनूप के पीछे-पीछे नदी पर पहुंच गया और उससे पैसों की मांग की. पैसे देने से इनकार करने पर उसने बोतल फोड़ कर अनूप लोहार के पेट में घोंप दी और उस्तरा से भी हमला किया. अनूप ने बचने की कोशिश की तो उसके हाथ में उस्तरा लग गया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : शहर की सड़कों पर रैश ड्राइविंग करने से अब भी बाज नहीं आ रहा है युवा वर्ग, कदमा हादसे से भी नहीं ले रहे सबक




