Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur court : नाबालिग का अपहरण करने के दोषी को 25 साल की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना भी

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ के स्वास्थ्य कर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण करने के मामले में अदालत ने दोषी गणेश पात्रो को 25 साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने दोषी को सजा सुनाई है. पोक्सो 4 में अदालत ने 25 साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना और अपहरण करने के आरोप में पांच साल की सजा और 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. दोनों सजा एक साथ चलेगी. बता दे कि घटना 20 अगस्त की है. शिकायत के बाद पुलिस ने गणेश को रांची के पकड़ा था. पुलिस ने गणेश के पास से नाबालिग को भी बरामद किया था.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : दीनदयाल अंत्योदय योजना के प्रशिक्षणार्थियों को प्लेसमेंट से पूर्व कराया एक्स्पोज़र विजिट

Related Articles

Back to top button