JharkhandRamgarh

रामगढ़ : सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में DDT कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

Ramgarh : मंगलवार को रामगढ़ जिले के सैकड़ों DDT कर्मचारियों एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. सिविल सर्जन रामगढ़ कार्यालय के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. उक्त धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य DDT छिड़काव कर्मियों को स्थाईकरण अथवा अनुबंध पर अविलंब बहाल करने, बनाये सूची का भुगतान अविलंब करने, डीडीटी छिड़काव कर्मियों का मानदेय वृद्धि करने, गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध कराना है. वनांचल जन शक्ति संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक अजय कुमार ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को ज्ञांपन सौंपा.

इस दौरान झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. वनांचल जनशक्ति संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक अजय कुमार ओझा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में डीडीटी छिड़काव कर्मियों बिहार सरकार के शासन काल के समय यानी वर्ष 1977 से इस क्षेत्र में अपना कार्य लगातार करते आ रहे हैं. जिससे लोगों को मलेरिया फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव होता है.

इसे भी पढ़ें:खेलो इंडिया यूथ गेम्स: सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड की बालक-बालिका की टीम

झारखंड सरकार ऐसे लोगों को महत्व नहीं दे रही है. कही से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है. समाजसेवी सह वनांचल जनशक्ति संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक अजय ओझा ने कहा कि मालूम हो इन सबों को बिहार सरकार के समय स्थापन से वेतनमान प्राप्त होता था.

परंतु झारखंड सरकार बनने के बाद इन सभी मजदूरों को मिलने वाली सारी सुविधाओं को रोक लगा दी गयी है. मजदूरी पर भी रोक लगा दी गयी है. अथक प्रयास के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है.

अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 7 जून 2022 मंगलवार को 11:00 बजे के करीब वनांचल जनशक्ति संघर्ष समिति के सैकड़ों समर्थकों सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने 3 अभियुक्तों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button