JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : मानगो में घर में घुसकर चोरी का प्रयास, महिला पर रॉड से हमला

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना मेन रोड स्थित एक मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया गया. इसका विरोध करने पर घर की महिला पर रॉड से हमला कर अपराधी फरार हो गया. घटना बुधवार की सुबह करीब पांच बजे की है. डिमना रोड के रहनेवाले जितेंद्र शर्मा के घर में अपराधी चोरी की नियत घुसा था. उसी बीच जितेन्द्र की पत्नी सुनीता को कुछ आवाज सुनायी दी. इससे अचानक उनकी नींद खुल गई. उन्होंने उठकर घर का दरवाजा खोल दिया. तभी उनकी नजर घर में रखे अलमीरा पर पड़ी. उन्होंने देखा कि अलमीरा का दरवाजा खुला हुआ है. वह उसे बंद करने ही जा रही थी, तब तक कमरे में छुपा एक युवक अचानक आया और उन पर रॉड से हमला कर दिया. इससे पहले कि सुनीता शोर मचाती और युवक को पकड़ा जाता वह मौके से भाग निकला.

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए. इसमें स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह भी शामिल थे. घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर बहन का देवर नाबालिग के साथ कर रहा था यौन शोषण

Related Articles

Back to top button