
Jamshedpur : परसुडीह के गदड़ा में शादी का झांसा देकर बहन का देवर एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ करीब एक साल से यौन शोषण कर रहा था. इतना ही नहीं, मामला खुलने पर जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो उसने शादी करने से तो इंकार कर ही दिया, साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देने लगा. इससे त्रस्त होकर पीड़िता परसुडीह थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
उसके मुताबिक बड़ी बहन का देवर होने के नाते आरोपी का उसके घर काफी पहले से आना-जाना था. उसी बीच उसने पीड़िता को शादी का झांसा देते हुए अपने जाल में फांस लिया. फिर शुरु हो गया यौन शोषण करने का सिलसिला, जो करीब एक साल तक चला. उसके बाद मामला खुलने लगा. इस बीच आरोपी को शादी करने की बात कही गयी तो वह अपने वायदे से साफ मुकर गया. साथ ही शादी करने का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की तलाश जोरशोर से की जा रही है. ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके.
ये भी पढ़ें- पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को मारी गोली




