
Musabani : मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान 14वें वित्त से प्राप्त मद से सोलर लाइट लगायी गयी थी, ताकि ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके. लेकिन वर्तमान में पंचायत क्षेत्र में लगायी गयी अधिकतर सोलर लाइट या तो खराब हो चुकी है या उनकी बैटरी रखरखाव के अभाव में खराब हो गई है. जिसकी सूद लेने वाला कोई नहीं है.
5 वर्षों में जनप्रतिनिधियों ने नहीं किया कार्य
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद सभी प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े हैं. सब जीत का दावा कर रहे हैं और पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद अपने पूर्व के किये गये कार्यों को गिना कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन कुछ अपवाद को छोड़कर देखा जाये, तो जितना कार्य 5 वर्षों में जनप्रतिनिधियों को करना था. उतना खास कार्य नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur : जैन समाज ने एएसपी सिटी का किया अभिनंदन




