
Jamshedpur : मानगो डिमना चौक के समीप लाल जोड़ा पूजा करने जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दिया. घायल बाइक सवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्घटना में बाइक पर लि लफ्ट लेकर बैठने वाला व्यक्ति को भी चोट आई.
घायल संतोष कुमार ने बताया कि वह आजादबस्ती रोड नंबर 15 का रहनेवाला है. वह अपनी मोटरसाइकिल से लाल जोड़ा मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसे लिफ्ट मांगी जिसे बैठाकर कुछ दूर पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक किया. यह देख उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी.
नशे में था टेंपो चालक
घायल ने बताया कि टेंपो चालक नशे में था और टक्कर मारने के बाद टेंपो लेकर फरार हो गया. इस घटना में उसका एक पैर का तलवा बुरी तरह से जख्मी हो गया है. वहीं लिफ्ट लेनेवाला व्यक्ति भी घायल हुआ है. लेकिन घटना के बाद वह उसे छोड़कर चला गया. इधर स्थानीय लोग उसे घायल अवस्था में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-सुहागरात से पहले गांव के युवक ने पति के मोबाइल पर भेजा पत्नी से RAPE का VIDEO, पति ने घर से निकाला




