
Koderma. तिलैया थाना अंतर्गत असना इंदरवा स्थित मां वैष्णो देवी नगर निवासी राधा देवी ने अपने पुत्र पर घर में आग लगाकर भाग जाने संबंधित आरोप लगाया है. राधा देवी के अनुसार उनका पुत्र संजय कुमार यादव उर्फ सोनू (पिता प्रवीण यादव) चार दिन पूर्व एससी एसटी केस में जेल से जमानत पर बाहर आया है. 2 दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. वहीं 24 जुलाई को उसने पत्नी के सारे कपड़े घर से बाहर निकाल कर उसमें आग लगा दी. इसके बाद सोमवार शाम को अपने कमरे में भी आग लगाकर कमरा बंद कर अपने एक पुत्र को लेकर घर से फरार हो गया. राधा देवी ने कहा कि उनका पुत्र हमेशा शराब के नशे में घर आकर मारपीट करता था एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था. मामले को लेकर तिलैया पुलिस छानबीन कर रही है. घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल कायम है.




