
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग ओपी क्षेत्र में एक युवक का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद किया. मृतक का नाम आश्वनी कुमार है और वह चडरी का रहने वाला था. कुछ दिनों से युवक पुरूलिया में रहता था. बताया जा रहा कि युवक बंगाल के पुरुलिया से रांची मोबाइल खरीदने आया था, उसके बाद से लापता हो गया. इधर खरसीदाग ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र के मगुबांध से गद्दे में लिपटा शव बरामद किया है. मृतक के नाक से खून आ रहा था. इस मामले में पुलिस ने जानकारी जुटा रही है और पता लगा रही है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है.




