Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir : अनंतनाग जिले के टंगपावा इलाके में रविवार की रात से शुरू हुई मुठभेड़ में अबतक दो आतंकी मारे गए है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया कि टंगपावा में मुठभेड़ शुरू हुई है. पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हुए हैं.

पुलिस के अनुसार टंगपावा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान घेरा सख्त होने पर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. कई बार आत्मसमर्पण के मौके दिए जाने के बाद भी आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे.

इसके बाद जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई. अंधेरा होने की वजह से सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश तथा निकास के सभी रास्ते सील कर दिए हैं. ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग न निकलें.

इसे भी पढ़ें: Violence in Kolkata : मोमिनपुर इलाके में हिंसा के बाद दो समुदायों के बीच बढ़ा तनाव, केंद्रीय बल तैनात करने की मांग

Related Articles

Back to top button