West Bengal

जय श्रीराम नहीं बोलने पर 11 वर्ष के छात्र को मारा-पीटा, विरोध प्रदर्शन

Purulia: 11 वर्ष के अल्पसंख्य छात्र को जय श्री राम नहीं बोलने पर मारने-पीटने का मामला सामने आया है.  साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गयी.  इस घटना के सामने आने से इलाके में तनाव फैल गया. पुरुलिया जिले के नीतूरिया थाना अंतर्गत नामतोड़ इलाके के समक्ष बुधवार देर शाम यह घटना हुई.

इसे भी पढ़ें – राजधानी रांची की 22 किमी लम्बी मुख्य सड़क में 72 गड्ढे, अधिकांश जानलेवा

गुरुवार को इस संबंध में  छात्र के अभिभावक तथा गांव के लोगों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नीतूरिया थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही तीन अपराधियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया. पुलिस ने इस विषय में छानबीन आरंभ कर दी है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. छात्र के अभिभावक तथा स्थानीय लोगों ने नितुरिया थाने के समक्ष अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही रोड जाम कर दिया. स्थानीय विधायक के आश्वासन पर जाम हटा लिया गया.

मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे

छात्र ने बताया की बुधवार शाम वह अपने दोस्त को बस स्टैंड में छोड़ कर मदरसा लौट रहा था. इसी दौरान नामोदिगर गांव के समक्ष तीन लोग जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, ने उसका रास्ता रोक कर जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर करने लगे. मना करने पर उन लोगों ने उसे मारा तथा चाकू दिखा कर जान से मार देने की धमकी दी. इसके बाद वे लोग फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें – जनआक्रोश सभा के बाद मुस्लिम संगठनों ने निकाला जुलूस, जाम से शहर हुआ अस्त-व्यस्त

तृणमूल और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप

घटना के विषय में स्थानीय तृणमूल विधायक पूर्णचंद्र बोउरी ने इस घटना के पीछे भाजपा के अपराधियों का हाथ होने का दावा किया है. जबकि भाजपा के पुरुलिया जिला सचिव कमलाकांत हांसदा ने इसे बेबुनियाद आरोप बताते हुए इस कार्य में तृणमूल के अपराधियों का हाथ होने का दावा किया है. उनका कहना है भाजपा को कलंकित करने के लिए तृणमूल यह सब कार्य कर रही है. पुलिस घटना की जांच करे तथा अपराधियों को गिरफ्तार करे. जिला पुलिस अधीक्षक अकाश मेघारिया ने कहा कि आरोपियों को ढूंढ़ने का कार्य पुलिस कर रही है. उम्मीद है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – जो मीडिया संस्थान निंदा करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही केंद्र सरकारः ममता

Related Articles

Back to top button