JharkhandRanchi

GOOD NEWS : सीएम ने कहा, अगले छह महीनों के भीतर होंगी 15,139 नियुक्तियां

Ranchi :  कार्मिक विभाग ने विभिन्न चयन प्राधिकार के द्वारा पिछले चार सालों में विभिन्न पदों पर 45,176 लोगों की सीधी नियुक्ति करायी. विभाग आनेवाले छह महीनों के भीतर 15,139 प्रक्रियाधीन नियुक्ति को पूरा करे.

मुख्यमंत्री ने प्रक्रियाधीन 3676 रिक्तियों पर 2734 पद सितंबर 2019 तक तथा शेष दिसम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद सरकारी नियुक्ति की प्रक्रिया धीमी रही है. यही कारण है कि हर विभाग में मैन पावर की कमी थी. वर्तमान सरकार के गठन के बाद सरकारी नियुक्तियों में भी तेजी आयी है. आनेवाले 6 महीनों में वैसे विभिन्न विभागों की लगभग 20 हजार सरकारी नियुक्ति जो प्रक्रिया में है, उसे पूरा कर लिया जायेगा.

ये बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

इसे भी पढ़ें : दिनभर पुलिस-भाजपाइयों में होती रही झड़प, फायरिंग, बमबाजी, पथराव में कई घायल

आदिम जनजाति के लिए कट ऑफ मार्क्स 30 प्रतिशत

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिम जनजाति समाज के युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में राज्य सरकार द्वारा कट ऑफ मार्क्स में छूट दी जा रही है.

अब विभिन्न चयन प्राधिकार द्वारा ली जानेवाली प्रतियोगिता परीक्षा में कट ऑफ मार्क्स 30% रखे जाने का निर्णय लिया गया है.

शिक्षक नियुक्ति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए कट ऑफ मार्क्स 45% से घटा कर 40% तथा आदिम जनजाति के लिए 38% अंक की जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही आदिम जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को उच्च शिक्षा के प्राप्ति के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य नहीं हुए थे.

वर्तमान सरकार ने इन समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को कई विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है. इन समुदायों के भी युवक-युवतियां पढ़ें और आगे बढ़ें इसके लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पत्नी की हत्या के आरोपी ने थाने के हाजत में की खुदकुशी, शौचालय में मिला शव

टाइपिंग में 5 प्रतिशत तक की गलती माफ

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लिपिक के पदों के लिए 25 शब्द प्रति मिनट तथा 2% से अधिक गलती न होने के स्थान पर 5% से अधिक गलती न होने को जोड़ने का फैसला लिया गया. आशुलिपिक के पदों के लिए 0% के बदले 2% से अधिक गलती न होने का फैसला लिया गया. जो लोग क्वालीफाई करेंगे उन्हें अनिवार्य टाइपिंग प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जायेगा.

अमीन की नियुक्ति के लिए कैंपस सलेक्शन का निर्देश

मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि राज्य में अमानत (अमीन) की बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं. अमीन की रिक्तियों को भरने के लिए रांची विश्वविद्यालय में चल रहे अमीन के पाठ्यक्रम पर उत्तीर्ण छात्रों का कैंपस सलेक्शन करें.

रांची विश्वविद्यालय से जो भी बच्चे अमानत की पढ़ाई किए हैं उन्हें कैंपस सेलेक्शन के जरिये सीधी नियुक्ति दें.

सर्ड में शुरू होगा अमीन प्रशिक्षण

सर्ड में अमीन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में अमीन की भारी कमी को देखते हुए राज्य सरकार रेवेन्यू डिपार्टमेंट के साथ समन्वय बनाकर रांची के सर्ड में अमानत (अमीन) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की शुरुआत करें.

इसे भी पढ़ें : शहर खाली करने के लिए बार-बार आ रहा नोटिस, फिर विकास पर करोड़ों खर्च क्यों?

Related Articles

Back to top button