BiharEducation & CareerLead NewsNEWS

बिहार बोर्ड ने 32 स्कूलों में किया वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ाना अनिवार्य

Patna :   बिहार बोर्ड में 10वीं के बाद 32 स्कूलों में वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है. इंटर में नामांकन लेने वाले छात्रों को इन विषयों का चयन करना होगा. हालांकि यह छठे विषय के तौर पर होगा. इसमें हर स्कूल में दो-दो ट्रेड की पढ़ाई होगी. हर ट्रेड में 25 सीटें अनिवार्य किया गया है. अब इन स्कूलों में नामांकन लेने वाले विज्ञान, कला या वाणिज्य संकाय के छात्रों को छठे विषय के तौर एक ट्रेड लेना अनिवार्य होगा.

बिहार बोर्ड की मानें तो अभी राज्यभर के 90 स्कूलों में व्यावसायिक ट्रेड की पढ़ाई होती है. इसमें 90 स्कूलों में तीन-तीन ट्रेड में 25-25 सीटें हैं. सबसे ज्यादा पटना जिले में 13 स्कूल हैं. इसके अलावा नालंदा सीवान-सासाराम में तीन, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में पांच, दरभंगा में चार, सारण, भोजपुर और कटिहार में दो-दोन स्कूल शामिल हैं.

बोर्ड द्वारा स्कूलवार वोकेशनल कोर्स की सूची अलग से जारी की गई है. अभी तक वोकेशनल कोर्स को नियमित कोर्स साथ जारी की जाती थी, लेकिन पहली बार बोर्ड ने वोकेशनल कोर्स के स्कूल और कॉलेजों की सूची अलग से जारी की है. इस बार सभी कोर्स मिलाकर 69 सौ सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. अभी तक पांच हजार सीटें ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए थी. लेकिन, अब इसकी सीटें बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के वांटेड अपराधी और रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की लखनऊ में पुलिस वर्दी में आए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की

Related Articles

Back to top button