
Patna: पटना मद्य निषेध विभाग की टीम ने फतुहा थाना इलाके के सुपरचक बाईपास एनएच-30 के पास छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ा है. ट्रक से कुल 300 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है. पटना मद्य निषेध विभाग की टीम में शामिल अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार अपने टीम के साथ लीड कर रहे थे. टीम ने ट्रक चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि शराब तस्कर दीपावली को लेकर विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर पटना में प्रवेश करने के चक्कर में है. इसे ध्यान में रखते हुए मद्य निषेध विभाग भी सक्रिय है.
इसे भी पढ़ें : मंदिर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में लालू गिरफ्तार, गया जेल




