
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के मौनी बाबा मंदिर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी लालू धीवर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. लालू सोनारी दोमुहानी निर्मलनगर का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि मौनी बाबा मंदिर से मोबाइल की चोरी 27 जुलाई को हुई थी. पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक पर लगाकर रखा था. इस दौरान पुलिस ने लोकेशन के माध्यम से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और मोबाइल भी बरामद कर लिया है. मोबाइल की चोरी रोहित की हुई थी जो मध्य प्रदेश से आया हुआ था. का एक आया था रोहित नाम से लालू ने कहा कि सड़क पर मिला था.
साकची से मोबाइल चोरी में दो को भेजा जेल
इधर साकची पुलिस ने चोरी के मामले में ओल्ड पुरूलिया रोड मानगो के रहने वाले मो. आफताब और आजादनगर गरीब कोलोनी का रहने वाला शारूख खान को गिरफ्तार करके मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है.
इसे भी पढ़ें- गम्हरिया मोड़ पर टाटा मैजिक पलटने से रामकृष्णा फोर्जिंग के 15 मजदूर घायल




