
Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति प्रदान की है. सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड लेवल 13 ,1,23,100 – 2,15,900 वेतनमान में प्रमोशन दिया गया.
इसे भी पढ़ें : पलामू: कोयल नदी से बेरोक टोक बालू का अवैध उठाव, प्रशासन मौन, बिहार हो रही है तस्करी
इन्हें मिला प्रमोशन
परियोजना निदेशक झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसायटी रांची भीष्म कुमार, प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खाद्य निगम रांची यतींद्र प्रसाद, अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग चंद्र किशोर उरांव, मिशन निदेशक सम्मुख कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी रांची सुनील कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मेघु बड़ाईक, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग चंद्रशेखर प्रसाद. श्री प्रसाद अगले आदेश तक उसी विभाग में विशेष सचिव के पद में रहेंगे.
अपर सचिव वाणिज्य कर विभाग मोती जार्ज लकड़ा को अगले आदेश तक विशेष सचिव वाणिज्य कर विभाग रांची, बनाया गया है वे विशेष सचिव कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग में भी बने रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें : बिरसानगर में रैयत जमीन पर पीएम आवास का काम रोका, हाई कोर्ट ने लगाया स्टे




