Lead NewsNational

प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से

भारत सहित दुनिया के 194 देशों को इंटरपोल ने पिछले साल ही जारी किया था अलर्ट

New Delhi : पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन डेटिंग का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है. इस ट्रेंड के साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं. ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स (Online Dating Apps) के जरिए लोगों को फंसाया जा रहा है. ऐसी ही ऐप्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन इंटरपोल (Interpol) ने पिछले साल दुनिया के 194 देशों को अलर्ट जारी किया था, इसमें भारत भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल को ED ने किया गिरफ्तार,7 दिन की कस्टडी में भेजा गया

Mcafee ने कुछ टिप्स) साझा किये

अलर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है. ऑनलाइन रिलेशनशिप निभाते समय सतर्क रहें और कुछ खास सावधानियां बरतें. ऐसे मामलों को रोकने के लिए एंटीवायरस (Antivirus) बनाने वाली कंपनी मैकफी (Mcafee) ने कुछ टिप्स साझा किए हैं, जिससे ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकता है.

ऑनलाइन डेटिंग ऐप से होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें, ये कैसे यूजर को अपना निशाना बनाते हैं, जानिए इन सवालों के जवाब.

इसे भी पढ़ें:सुरक्षा को दरकिनार कर लालू सजा रहे हैं रिम्स में दरबार, उड़ रही जेल मैनुअल की धज्जियां

1- ऑनलाइन ट्रांजेक्शसन करने से बचें

सीधेतौर पर ऐसे मामलों का मकसद धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठना होता है.इसलिए ध्यानन रखें कि इस तरह की डेटिंग में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से बचें. गैजेट्सनाउ की रिपोर्ट कहती है, ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स जैसे प्लेटफार्म पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल दी जाती है, यही हैकर्स के लिए सुनहरा मौका होती है, जब वो यूजर के पैसों की चपत लगाता है. इसलिए ऐसा बिल्कुहल भी न करें.

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे मामलों में अक्सर हैकर यूजर से डेबिट कार्ड की डिटेल दोबारा लोड करने को भी कहते हैं. एक बार खाते से पैसे निकलने पर रिकवरी होना मुश्किल हो जाता है.

इसे भी पढ़ें:Indian Railways Job: रेलवे में दो साल से बंद है स्काउट्स एंड गाइड कोटा से भर्ती, उम्‍मीदों पर पानी फेरने की वजह बनेगी उम्र सीमा

2- डिजिटल गिफ्ट कार्ड से बचें

रिपोर्ट के मुताबिक, धोखाधड़ी करने वाले हैकर्स ऑनलाइन डेटिंग ऐप के नाम पर डिजिटल गिफ्ट कार्ड भेजते हैं. इस तरह के कार्ड को एक्सेप्ट करने पर यूजर की डिटेल भी स्कैरमर्स तक पहुंच सकती है और खतरा बढ़ता है. इसलिए अगर आपको खतरा महसूस हो रहा है तो ऐसे गिफ्ट्स पर क्लिक बिल्कुल न करें.

3- सोशल मीडिया प्लेकटफॉर्म पर अलर्ट रहें

विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह की धोखाधड़ी के लिए सोशल मीडिया प्लेाटफार्म का काफी इस्ते्माल किया जाता है. इसलिए सबसे पहले अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक करें. फेसबुक, इंस्टााग्राम जैसे प्ले टफार्म प्रोफाइल को प्राइवेट करने की सुविधा देते हैं, इसलिए इनका इस्ते‍माल कर सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने वाले ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स से जुड़े लिंक पर न तो और न ही थर्ड पार्टी वेबसाइट से ऐसे ऐप्सि को डाउनलोड करें. इससे खतरा बढ़ता है.

इसे भी पढ़ें:बिहार सरकार के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने झारखंड में एनआरएलएम के कार्यों को सराहा

4- किसी तरह के बहकावे से बचें

ध्यान रखें कि धोखाधड़ी करने वाले हैकर्स बात करने के बहाने मोबाइल नम्बरर्स साझा करने को कहते हैं. बातचीत शुरू होने पर अपनी इमोशनल कहानी सुनाते हैं और कई तरह की स्कीबम्सस में निवेश करने के लिए राजी करते हैं. ऐसा करने से बचें.

ध्यान रखें कि कभी भी ऐसी ऐप्से डाउनलोड करें तो गूगल प्ले स्टोर से ही करें और खुद से जुड़ी कोई भी ऐसी जानकारी न दें जिसका कोई गलत इस्तेमाल कर सके.

5- हैकर्स की तस्वीारें जांचें

हैकर्स की तस्वीरों की जांच करना भी जरूरी है क्यों कि ऐसे मामलों में एक ही तस्वीर का प्रयोग किया जाता है. इसलिए सामने वाले शख्स की प्रोफाइल पर जो फोटो लगी है उसे गूगल पर रिवर्स सर्च करें. या फिर उसी इंसान की और फोटो मांगें. ऐसा करने पर यह जांच पाएंगे कि सामने वाला शख्स हैकर है या कोई सामान्य इंसान.

इसे भी पढ़ें:Ranji Trophy 2022 : बिहार के साकिबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच में जड़ा तिहरा शतक, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button