
Ranchi: महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा पूजा पंडाल, मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मां के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा है. श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने लंबी दूरी तय कर पैदल ही पंडाल में आए. रविवार को जैसे-जैसे दिन गुजर रहा था पूजा पंडालों की रौनक बढ़ती जा रही थी. शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी वआकर्षक पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा अपने भव्य स्वरूप में नजर आ रही थी. देर रात तक पूजा पंडाल में आने वाले भक्तों का तांता लगा था. सुहाना मौसम होने की वजह से इस बार पूजा की भव्यता और बढ़ गई. जगह-जगह क्लब मैदाने में गरबा डांडिया भी खेला गया.

सर्वाधिक भीड़ अपर बकरी बाजार स्थित नवयुवक संघ का पंडाल है यहां कलाकारों ने चक्रव्यूह को जीवंत बना दिया है। रेलवे स्टेशन स्थित पूजा पंडाल में बेटी बचाओ थीम पर थर्माकोल की कारीगरी जबरदस्त है। रातू रोड के आर आर स्पोर्टिंग में पुनर्जन्म थीम पर तैयार पंडाल को कलाकारों ने आकर्षक रूप दिया है चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पंडाल में देवलोक का नजारा दिखता है। इस पंडाल में प्लाई बीट और थर्माकोल का काम ज्यादा है इसके अतिरिक्त थीम के आधार पर कपड़ों का रंग चुना गया है। ढिबरी बाजार स्थित पूजा पंडाल में स्वचालित बिजली आधारित शो दिखाया गया है जिसमें मां महिषासुर का वध करते दिखाई देती हैं। कोकर, संग्राम क्लब, बिहार क्लब पंडाल भी आकर्षक बने। हरमू स्थित पंडाल में गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम स्वामी नारायण मंदिर का विशाल प्रारूप बनाया गया है मैं काफी आकर्षक भी है। श्रद्धालु कल नवमी की पूजा करेंगे पूजा हवन के बाद, कई स्थानों में बली भी दी जाएगी। विजयादशमी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा मोराबादी मैदान सहित कई स्थानों में रावण दहन का कार्यक्रम भी होगा.

काजू से बना राजस्थान मित्र मंडल का पंडाल भी आकर्षक
राजस्थान मित्र मंडल अपर बाजार का पंडाल को काजू से बनाया गया है। इस पंडाल में महिलाओं का भी हुनर साफ दिख रहा है । खूबसूरत काजू की नक्काशी से तैयार पंडाल सहज ही लोगों का ध्यान खींच रहा हैm इको फ्रेंडली पंडाल तो है ही इसमें काजू का इस्तेमाल किया गया है. लगभग 700 किलो काजू से इस पंडाल का निर्माण हुआ है.
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में हुई डांस प्रतियोगिता
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ओएचसी परिसर एचईसी में इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इस पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा काफी आकर्षक है आसपास के लोगों की भीड़ को देखने के उमड़ पड़ी। इस पूजा पंडाल की सबसे अच्छी खासियत यह है कि हर दिन बच्चों की कुछ ना कुछ प्रतियोगिता आयोजित होती है और उन्हें पुरस्कार भी दिया जाता है। बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता हुई जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया.

समिति के सचिव पशुपति कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार मां का जागरण भी किया जाएगा विजयदशमी के दिन मां का जागरण होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों अपनी भजनों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे. पंडाल में आद्या सिन्हा नाम की कन्या को मां दुर्गा के रूप में प्रस्तुत किया गया जिससे पूरा पंडाल परिसर भक्तिमय हो गया.
मेला और फूड स्टॉल में उमड़ी भीड़
राजधानी के पूजा पंडालों और सड़कों किनारे पड़े पैमाने पर फूड स्टाल लगाए गए हैं। पूजा पंडालून में आकर्षक झूले,मौत का कुआं, बच्चों को खेलने के लिए कई आकर्षक खेल रखे गए हैं। फूड स्टॉल में छोले भटूरे , इडली डोसा ,लिट्टी चोखा, चौमिन चिली की सबसे अधिक डिमांड है अधिकांश घरों में एक समय का खाना इन फूड स्टॉल में ही लोग खा रहे हैं, और अपने परिजनों के साथ इंजॉय भी कर रहे हैं.
सड़को पर बैरीकेडिंग से चार पहिया वाहन वालों को हुई परेशानी
राजधानी के आसपास से सटे प्रमुख शहरों सड़कों पर बैरिकेडिंग होने की वजह से चार पहिया वाहन वालों को काफी परेशानी हुई। इसका मोड के समय पेट की रोड में बैरिकेडिंग हो जाने की वजह से वाहन चालकों को पंडरा रोड आने को मजबूर हुए पर यहां भी लक्ष्मीनगर के पास बैरिकेडिंग कर दी गई इस वजह से चार पहिया वाहन चालक पिस्का मोड की ओर नहीं आ सके और रातू रोड में बने पंडाल को नहीं देख पाए। इसी तरह हरमू रोड ,लालपुर ,में कांके रोड इत्यादि में भी बैरिकेडिंग की गई थी जिस वजह से चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि इस वजह से सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी कम हो गया और पैदल चलने वालों को काफी आसानी हुई.




