
Ranchi: ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप हॉकी 2018 के दौरान बीएसएनएल के महाप्रबंधक(प्रशासन), झारखंड सर्किल, एके सामंता को सम्मानित किया गया. हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और हॉकी झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने श्री सामंता को वर्ल्ड कप हॉकी स्टिक भेंट की गयी. शशिकांत प्रसाद ने बताया कि हॉकी से जुड़े अभियान से जुड़ कर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में हॉकी के प्रति जुनून और जज्बा बढ़ाना है.
लोगों से सपोर्ट करने को कहा जा रहा है
इस अभियान में लोगों से इस खेल को सपोर्ट करने को कहा जा रहा है, उनसे यह कहने को कहा जा रहा है- मेरा दिल हॉकी के लिए धड़कता है, क्या आपका भी. इस अभियान से यह कोशिश की जा रही है कि हर भारतीय इस खेल को सपोर्ट करे. श्री प्रसाद ने कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि भारत के खेल के इतिहास में हॉकी का एक अहम स्थान है. इस स्थान को बनाये रखना है.
इसे भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने अस्थाना से जुड़े मामले में सना की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा



