
Jamshedpur : सोमवार को बिस्टुपुर स्थित विमेंस कॉलेज मे डिग्री के छात्रों का नामांकन नहीं होने पर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया. साथ ही मांग पत्र भी प्रबंधन को सौंपा. बता दे कि यह प्रदर्शन नाराज छात्रों ने झारखण्ड छात्र मोर्चा के बैनर तले किया. छात्रों के अनुसार तमाम रीजर्वेशन कोटा के छात्रों का दाखिला कालेज मे हो चूका है. लेकिन जेनरल कोटा के छात्रों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है. जबकि पहले से सभी छात्रों ने यही पढ़ाई की है. ऐसे मे इनके समक्ष आगे की शिक्षा को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो रही है. इस कारण से सभी आंदोलन पर उतारू है.
ये भी पढ़ें : हजारीबाग महिला हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी रिकवरी एजेंट को किया गिरफ्तार




