West Bengal

70 हजार सेल कर्मियों के पे रिवीजन का मुद्दा गूंजा संसद में

Asansol : देश के लगभग 70 हजार सेल कर्मियों के पे रिवीजन का मुद्दा संसद में गूंजा. बीते लगभग 44 महीने से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल ने संसद में मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार से अनुरोध करता हूं कि सेल के पे रिवीजन का मामला रुका है, इसे जल्द पूरा किया जाये. 2017 में जारी आदेश के अनुसार अफॉर्डबिलिटी क्लॉज के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था. लेकिन अब यह क्लॉज भी हट चुका है.

इसे भी पढे़ें – आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर लगेगी रोक, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर सरकार गंभीर: सीएम हेमंत

पिछले 15 सालों में 12 साल लाभ में रहा

उन्होंने कहा कि 01.01.2017 से वेतन समझौता बकाया है. बीते 15 वर्षों में 12 साल लाभ में रहा. 53 हजार करोड़ से अधिक फायदा हुआ है. वैश्विक बाजार के कारण तीन साल नुकसान हुआ है. सेल के 70 हजार अधिकारी एवं कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे हैं. पिछले तीन साल का लाभ 5 हजार करोड़ से अधिक है. 2010 में 70 हजार करोड़ का निवेश शुरू किया. वैश्विक महामारी में भी बीते वित्त वर्ष में 1985 करोड़ लाभ अर्जित किया है. सेल ने उत्पादन लागत एवं गुणवत्ता में सुधार किया है. गौरतलब है कि 01.01.2017 से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है.

इसे भी पढ़ें – ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली और रकुल प्रीत से होगी पूछताछ, NCB ने भेजा समन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button