Main SliderNational

ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली और रकुल प्रीत से होगी पूछताछ, NCB ने भेजा समन

Mumbai. बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) ने अब दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी किया है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, दीपिका को पूछताछ के लिए 25 सितंबर को बुलाया जा सकता है. वहीं, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पेश होने को कहा जा सकता है.

 

 

15 लोगों नाम आ रहे हैं सामने

एनसीबी के समन पर मंगलवार को पेश हुए टैलेंट कंपनी क्वान के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, टैलेंट मैनेजर जया साहा और सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी से करीब 6 घंटे पूछताछ की गई. इसी दौरान बॉलीवुड की 15 हस्तियों के नाम सामने आने की बात कही गई थी.

चैट हुआ था वायरल

इससे पहले दीपिका पादुकोण को चैट वायरल हुई थी. जिसमें वो ड्रग्स की मांग कर रहीं थी. ये चैट सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. दीपिका के नाम की चर्चा होने के बाद कंगना ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कंगना ने ट्वीट किया, ‘अवसाद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग का परिणाम है. जिस कथित उच्च समाज में अमीर स्टार बच्चों के उत्तम दर्जे का होने का दावा किया जाता है और उनकी अच्छी परवरिश होती है, वह अपने मैनेजर से पूछते हैं- माल है क्या?’

इसे भी पढ़ें- HC ने कहा- स्कूल फीस जमा नहीं करने वालों छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने से नहीं रोक सकते हैं स्कूल

 

ड्रग्स केस में 20 लोग गिरफ्तार

रिया और शोविक के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, हेल्पर दीपेश सांवत और कई ड्रग्स पैडलर समेत 20 लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया है. मिरांडा, सावंत और ड्रग्स पैडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जियां स्पेशल कोर्ट से खारिज होने के बाद इन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button