
Jamshedpur : बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर की बैठक प्रखंड मुख्यालय सभागार करनडीह में राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड की ओर से कि जा रही विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम की ओर से कहा गया कि बैठक में पारित प्रस्तावों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये. बैठक में डोभा निर्माण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर विशेष रूप से चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ एक लाभार्थी को नहीं मिलने का मामला रोकी सिंह ने उठाया.
इसे भी पढ़ें- दस वर्ष के बच्चे के साथ हुआ अप्राकृतिक यौनाचार, रिम्स में भर्ती
बालू उठाव से प्रतिबंध हटाने की की मांग
दीपक निषाद एवं संजीव मुखर्जी ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही। नीरज सिंह ने पंचायत क्षेत्रों के विकास योजनाओं के लिए बालू उठाव से प्रतिबंध हटाने की बात कही. श्रम कल्याण विभाग से कहा गया कि जमशेदपुर प्रखंड के अधिक से अधिक मजदूरों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए जॉब कार्ड बनाया जाये. बैठक के बाद केरुवा डुंगरी पंचायत में महिला समुहों के द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने केरुवाडुंगरी जाना हुआ. वहां रानी मेसन के द्वारा निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया गया एवं जागरूकता अभियान सभा की गयी.
इसे भी पढ़ें- बोकारो : हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा थाना
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में राम सिंह मुंडा, संजीव मुखर्जी, दीपक निशाद, रोकी सिंह, प्रमीला साहू, नीरज सिंह, पोरेश मुखी के अलावा बीडीओ पारुल सिंह, रास बिहारी चौबे, डॉ नवीन चंद्र सिंह, दुर्गा चरण मुंडा, अभिषेक आनंद, आनंद शेखर के अलावा सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए. अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें- मॉनसून सत्र : कार्यवाही को जनता ने 12 करोड़ से सींचा, मिला सिर्फ ‘सुखाड़’
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




