Crime NewsJharkhandKhuntiRanchiTOP SLIDER

पत्रकार के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को संदिग्ध महिला की तलाश, घटना के दिन 27 बार हुई थी फोन पर बात

पुलिस ने मृतक संकेत के मोबाइल का सीडीआर डिटेल निकलवाया

Ranchi : खूंटी जिले के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. लेकिन पुलिस का कहना हैं वो जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. पुलिस ने मृतक संकेत के मोबाइल का सीडीआर डिटेल निकलवाया था. जिसमें पता चला है कि घटना के दिन एक ही नंबर से 27 बार संकेत कुमार के मोबाइल पर बात हुई थी. इस महत्वपूर्ण जानकारी को गोपनीय रखकर पुलिस को तुरंत संदिग्ध महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की थी. लेकिन ऐसा ना कर पुलिस ने उस नंबर पर कॉल लगाकर महिला को थाना बुलाया. जब तक पुलिस महिला की तलाश में निकलती तब-तक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ फरार हो चुकी थी.

स्पेशल टीम का हुआ गठन

पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने दावा किया है कि पत्रकार के पुत्र संकेत मिश्रा हत्याकांड का खुलासा के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है. वहीं दावा पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- ओरमांझी हत्याकांड: देर रात शव का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

अधजली स्थिति में बरामद हुआ था शव

गुरुवार को कर्रा स्थित छाता नदी के समीप पिकनिक स्पॉट प्रेमघाघ के पास पत्रकार के पुत्र संकेत मिश्रा का शव जंगल से अधजला बरामद किया था. शव की पहचान उसके पिता अनिल मिश्रा ने उसके जल चुके जैकेट के एक टुकड़े से की थी. अनिल मिश्रा ने बताया कि संकेत आठ दिन पहले अपनी पत्नी व डेढ़ वर्षीया एकमात्र पुत्री के साथ फ्रेंड्स कालोनी पंडरा, रांची स्थित अपनी ससुराल गया था.

इसे भी पढ़ें- जल्द शुरू होंगे फिजिकल कोर्ट, अधिवक्ताओं को मिली राहत

Related Articles

Back to top button