
Ranchi: मोरहाबादी के लेखराज गली में रहने वाले एक रिक्शा चालक का दस वर्षीय बेटा के साथ गुरुवार को बिहार के हाजीपुर में अप्राकृतिक यौनाचार होने का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे को रिम्स के सर्जरी विभाग के डॉ. आरएस शर्मा की देख-रेख में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने बहन के यहां हाजीपुर गई थी. गरुवार को वह रांची स्थित अपने घर लौटने वाली थी. उस दिन उसका बेटा अन्य बच्चों के साथ खेलने निकल गया. पीड़ित बच्चे ने बताया कि एक आदमी साइकिल पर आया और उसका मुंह दबाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया. उसके साथ गलत काम करने लगा. इसका उसने प्रतिरोध भी किया. बच्चे ने गलत काम कर रहे एक व्यक्ति के हाथ में दांत काटा और दूसरे व्यक्ति की आंख में धूल झोंककर भाग निकला. बच्चे की मां के अनुसार बाहर से घर आने के बाद उनका बच्चा काफी सुस्त और शांत था. उसने उस समय घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया. जब वह ट्रेन से रांची आने लगा, तो अपनी मां को घटना की जानकारी ट्रेन में दी. शनिवार कि रात बच्चे ने शिकायत की कि उसे बेचैनी हो रही है. उसके बाद बच्चे को रिम्स के सर्जरी वार्ड में भर्ती करया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : तापिन कोलिवरी में हुआ हादसा, चार मजदूरों की मौत
बरियातू थाना ने लिया बच्चे का बयान
घटना के बाद रिम्स में इलाजरत बच्चे का बयान बरियातू थाना के पुलिस ने लिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चे से पूरे घटना के विषय में जानकारी लिया. बच्चे से पुछताछ के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




