
Tel aviv : इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के वरिष्ठ कमांडर के मारे जाने की खबर है. इजरायल से आ रही अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार एक 45 वर्षीय इजरायली व्यक्ति की हत्या की गयी है. ईरानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि मारा गया इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का वरिष्ठ कमांडर था.
हत्याकांड को गुरुवार को इजरायल की राजधानी तेलअवीव में अंजाम देने की बात कही गयी है. सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का बदला ले लिया गया है.
MASSIVE BREAKING – Reports of the assassination of the Israeli Mossad commander Fahmi Hinawi, southeast of Tel Aviv, Israel by unknown persons pic.twitter.com/G5iunLvP0Q
— fahad c4 (@fahdc4) December 5, 2020
इसे भी पढ़े : कोलकाता : जेल में बंद सारदा पोंजी घोटाले के मुख्य अभियुक्त का कई नेताओं पर पैसे लेने का आरोप
मोसाद अधिकारी का नाम फहमी हिनावी था
ईरानी मीडिया के अनुसार मारे गये मोसाद अधिकारी का नाम फहमी हिनावी था, इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरीजादेह की हत्या के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़े : नेपाल : कम्युनिस्ट सरकारों से नाराज लोग फिर से करने लगे हैं ‘हिंदू’ राजशाही की वकालत
उसकी गाड़ी पर 15 गोलियां दागी गयीं
ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट की मानें तो मारा गया इजरायली मोसाद का एक अधिकारी था. वह तेलअवीव में रेड लाइट पर अपनी कार में था, इसी दौरान उसकी गाड़ी पर 15 गोलियां दागी गयीं. हमलावर हमला करने के बाद फरार हो गये. अन्य वीडियो में नजर आ रहा है एक कार बीच रास्ते में रुकी है और उसके चारों तरफ पुलिस का पहरा है.
इजरायली मीडिया में इस घटना का कोई जिक्र नहीं
हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो हत्या के तत्काल बाद का है या नहीं. घटनास्थल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं. इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कार के दरवाजे पर कई गोलियां लगी हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वही कार है जिसमें मोसाद अधिकारी बैठे थे और उन पर हमला हुआ. वैसे इस घटना पर इजरायल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इजरायली मीडिया में भी इस घटना का कोई जिक्र नहीं है.
इसे भी पढ़े : केंद्र सरकार और किसानों के बीच पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, 9 को फिर बातचीत




