
Mumbai: गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पंड्या की 2024 के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गयी है. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए ट्रेड के बाद ये फ़ैसला हुआ है. इसके अलावा एक अलग ट्रेड में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आने वाला आईपीएल टूर्नामेंट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेंगे. दोनों ट्रेड खिलाड़ियों की वर्तमान फीस के अनुसार किए गए हैं. मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी है, जिसके ज़रिए उन्होंने टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. लेकिन 2022 में उन्हें नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था.
NEWS – Hardik Pandya and Cameron Green traded to #MumbaiIndians and #RCB respectively.
More details on the trade here – https://t.co/kfnKd9cEEy #IPL
— IndianPremierLeague (@IPL) November 27, 2023
शुभमन गिल की नई पारी का ऐलान
गुजरात टाइटन्स के अब तक कप्तान रहे हार्दिक पंड्या अब फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कौन करेगा, इसे लेकर लग रहे कयासों के बीच सोमवार को ही गुजरात टाइटन्स ने एलान किया कि टीम इंडिया के नए स्टार शुभमन गिल उसकी टीम के नए कप्तान होंगे.
CAPTAIN GILL reporting!
is ready to lead the Titans in the upcoming season with grit and exuberance
Wishing you only the best for this new innings! #AavaDe pic.twitter.com/PrYlgNBtNU
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 27, 2023
गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ के अपने हैंडल से किए एक पोस्ट में शुभमन गिल को बधाई देते हुए लिखा, ”इस नई पारी में सबसे बेहतर बनने के लिए आपको बधाई.” उन्होंने लिखा, ”कैप्टन गिल रिपोर्टिंग! कैप्टन शुभमन गिल अगले सीज़न में टाइटन्स का धैर्य और उत्साह से नेतृत्व करने को तैयार हैं.”
रविवार को जारी हुई थी रिटेन खिलाड़ियों की सूची
इससे पहले रविवार को आईपीएल की सभी 10 टीमों ने ‘रिटेन’ किए गए और ‘रिलीज़’ किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी. लेकिन सबसे मज़ेदार घटनाक्रम हार्दिक पंड्या को लेकर देखने को मिला. गुजरात टाइटन्स ने पहले एलान किया कि पंड्या इस सीज़न में भी उसके लिए खेलेंगे.
I reckon there is still a lot that will happen with the @mipaltan and @gujarat_titans retentions because the transfer window is open till a week before the auction.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 26, 2023
हालांकि जाने माने कमेंटेटर हर्ष भोगले ने एक ट्वीट में पहले ही कह दिया था कि आईपीएल की नीलामी के एक हफ़्ते पहले तक इन दोनों टीमों के बीच बहुत कुछ होगा, जब तक कि खिलाड़ियों के फेरबदल का विंडो खुला रहेगा. और हुआ भी यही, जब कुछ घंटे बाद ख़बर आई कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियन्स ने एक बार फिर अपने लिए खेलने का समझौता कर लिया है.




