HazaribaghJharkhandLead NewsTOP SLIDER

हजारीबाग में अखाड़ों ने निकाला जुलूस, डीएसपी की गाड़ी पर हमला, लाठी चार्ज, भगदड़

सरकार के आदेश की अनदेखी कर निकला जुलूस, कोविड गाईड लाइंस का नहीं हुआ पालन

Gaynendu jaipuriyar

Hazaribagh : कोविड 19 को देखते हुए सरकार ने इस साल भी रामनवमी जुलूस पर पाबंदी लगाई है.वही हजारीबाग़ जिला प्रशासन ने शहर में 144 धारा लागू की है.इसके बाद भी मंगलवार को रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ों ने पहला मंगला जुलूस निकाला.सरकार के आदेश को धत्ता बताते हुए बड़ा अखाड़ा से निकला जुलूस झंडा चौक पहुँचा. इस दौरान जमकर युवाओं ने पुलिस व दंडाधिकारी की मौजूदगी लाठी बाजी की.इस दौरान कई बार भगदड़ भी मची.पुलिस के साथ कई बार टकराव भी देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें :कोडरमा जिले में तीन जगहों पर लगी आग, मची अफरा तफरी 

सीसीआर डीएसपी अमिता लकड़ा की गाड़ी पर मारा डंडा

एसडीओ व डीएसपी के आने के बाद जुलूस में भगदड़ मची.जुलूस झंडा चौक से बड़ा अखाड़ा होते हुए ओकनी बड़ा शिव मंदिर जय श्री राम के नारों के बीच पहुँचा.इसी बीच सीसीआर डीएसपी अमिता लकड़ा की गाड़ी सायरन बजाती हुई जुलूस में घुस गयी.जुलूस में शामिल कुछ युवाओ ने गाड़ी पर डंडे से मारा. इसके बाद गाड़ी का चालक डंडा लेकर उतरा और जुलूस में शामिल युवाओं पर लाठी चार्ज कर दिया. वहीं साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों ने भी चालक साथ दिया। इससे भीड़ में भगदड़ मच गई और फिर सीसीआर डीएसपी समेत गाड़ी पर सवार पुलिस कर्मी भीड़ में फंस गए. हुड़दंग मचा रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों का विरोध करना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें :कोडरमा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 21 पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा

लोगों की मदद से डीएसपी को भीड़ से निकाला गया

स्थानीय सामाजिक लोगों की मदद से डीएसपी को भीड़ से निकाला गया. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मी पहुचे.सिटी डीएसपी महेश प्रजापति ने न्यूज विंग को बताया कि कोविड नियमों का पालन करना है सभी को है. कुछ भीड़ आयी है लेकिन अभी सब ठीक है.भीड़ में शामिल युवा एक ही मांग सरकार से कर रहे है कि रामनवमी के जुलूस की अनुमति दी जाए. पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की .

इसे भी पढ़ें :60 लाख के इंगोर्ड चोरी मामले में ओडिशा पुलिस ने गिरिडीह के गांधी स्टील फैक्ट्री मालिकों को दिया नोटिस

 

Related Articles

Back to top button