
Deoghar: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देने को लेकर मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के रोहिणी में किया. बैठक में अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण पत्र एवं पूजीत अक्षत वितरण घर घर कर वितरण भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी महिला रीता चौरसिया के नेतृत्व में किया गया. साथ ही लोगों से आयोध्या धाम पहुंचने का आग्रह किया गया. इस मौके पर रीता चौरसिया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के दिन पूजन एवं भजन हनुमान मंदिर में करें.

फिलहाल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या पहुंचने के लिए बाबा मंदिर के सरदार पंडा गुलाबानंद ओझा, रिखिया पीठ के स्वामी निरंजना नंद सहित धार्मिक नगरी देवघर के अन्य संतों को आमंत्रित किया गया है. जबकि झारखंड वासियों के लिए अयोध्या धाम पहुंचने की निर्धारित तिथि 3 फरवरी है. उन्होंने सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की 22 जनवरी अपने घरों, मंदिरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था। हम सनातनी 550 वर्ष का वनवास खत्म होने पर देवघर को ही अयोध्या धाम बनाने का काम करेंगे. मौके पर रीता चौरसिया के अलावा संजीव देव, संयोजक संतोष बरनवाल, आत्मा राम, गौतम कुमार, गीता देवी, विजय गुप्ता, पियुष कुमार बरनवाल, अंशु बरनवाल, सुभाष बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




