
Jamshedpur : मानगो नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना का प्रकोप कम हो गया है. ऐसे में स्थानीय गांधी मैदान से सब्जी विक्रेताओं को हटाने की मुहिम भी शुरु कर दी गई है. इसे लेकर मंगलवार को भी सब्जी दुकानदारों को हटाया गया, जिसका दुकानदारों ने जमकर विरोध किया. हालांकि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के कारण दुकानदारों की कुछ खास नहीं चली. बावजूद इसके दुकानदारों में नगर निगम के रवैये से रोष का माहौल है. वे इसे नगर निगम का तानाशाही रवैया करार दे रहे हैं. अभियान का नेतृत्व निगम के सिटी मैनेजर जितेंद्र सिंह कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कोरोना का प्रकोप कम हो गया है. अब दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसे लेकर पहले ही निगम ने निर्देश जारी कर दिया था. अधिकांश दुकानदार गांधी मैदान से डिमना रोड सहित अन्य जगहों पर चले भी गए, लेकिन कुछ दुकानदार अब भी गांधी मैदान में दुकान लगाने पर अड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- जुगसलाई में कार से बरामद हुआ पिस्तौल, एक गिरफ्तार, तीन फरार




