Chaibasa

चक्रधरपुर में सीआरपीएफ जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों के बीच तिरंगा का किया वितरण

Chakradharpur: आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में द्वितीय कमांडेंट वइजओतओ टोनी द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी व जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के सीआरपीएफ 60 बटालियन मुख्यालय असंतालिया से निकलकर एनएच 75 ई रांची चाईबासा मुख्य मार्ग होते हुए पोड़ाहाट स्टेडियम , भगत सिंह चौक, पवन चौक पहुंचे, जहां लोगों के बीच तिरंगा झंडा वितरण किया गया.

इस दौरान लगभग आधा घंटा तक रुकने के बाद वापस उसी रास्ते शहर का भ्रमण करते हुए वापस असंतलिया स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचा। इस दौरान पूरे रास्ते में शहर के लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और पूरे रास्ते लोगों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया। पूरे रास्ते देश भक्ति गीत बजाया किया और भारत मां की जय जयकार लगाएगा। सीआरपीएफ का इस तिरंगा यात्रा से पूरा शहर युवाओं में काफी जोश उमंग देखा गया.

Related Articles

Back to top button