
Ranchi : राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले दो दिनों में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कई अहम आदेश दिये है. इसमें सर्कूलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल के पास की पार्किंग व्यवस्था बहाल करने के साथ ही मुख्य चौक-चौराहों को छोटा करने या हटाने का निर्देश शामिल है.
हालांकि मुख्य सचिव के दिये निर्देश से पहले व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के लिए ऐसा ही निर्देश रांची की मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी दिया था. लेकिन उनके निर्देशों का अब तक पालन नहीं हो सका है.
इसे भी पढ़ें- अनुबंध के बाद कंपनियां कर पायेगी कर्मचारियों की छंटनी, लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता 2019 बिल पेश
गोलंबरों को छोटा करने की योजना अधर में

मुख्य सचिव ने गत बुधवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर कहा था कि राजधानी की सिस्टमैटिक ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सभी चौराहों के गोलंबर को हटाकर या उन्हें छोटा कर वाहनों के सुगम आवागमन की व्यवस्था की जा सकती है.
इस साल फरवरी माह में मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त मनोज कुमार ने रातू रोड चौक के पास बने 20 फीट किशोरी यादव चौक के गोलंबर को 6 फीट चौड़ा करने का निर्णय लिया था. जो अभी तक अधर में है.
इसी तरह 2018 के नवंबर माह में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी तत्कालीन ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह के साथ सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया था. न्यूक्लियस मॉल के पास बने तिराहे वाले गोलबंर को बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक कारण मानते हुए छोटा कर उस स्थान पर चार फीट का गोलंबर बनाने की बात कही थी. लेकिन उनका सुझाव आज तक महज बयानबाजी तक ही रह गया है.
इसे भी पढ़ें- गोडसे वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में मांगी माफी, कहा- बयान को गलत पेश किया गया, राहुल गांधी पर साधा निशाना
दीवार तो पीछे नहीं हुआ, अब मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्देश
मुख्य सचिव ने गुरुवार को एक बैठक कर सर्कुलर रोड के न्यूक्लियस मॉल के पास के दो सरकारी भवनों (डीएसपी और सीजीएम आवास) को हटाकर मल्टी लेवल पार्किग बनाने का निर्देश दिया है.
जुलाई में निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर ने बताया था कि न्यूक्लियस मॉल के पास वैध पार्किंग के लिए ईस्ट जेल रोड की दीवार को 15 फीट पीछे किया जायेगा.
इसके लिए जुडको से भी पत्राचार किया गया है. लेकिन अभी तक इस बयान का कोई असर नहीं दिखा है. हालांकि निगम से अलग मुख्य सचिव ने व्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है.
इसे भी पढ़ें-#Unemployment: सफाई कर्मचारियों के 549 पद के लिए 7000 इंजीनियर, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर ने किया आवेदन




