
Deoghar: शनिवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह पर प्रशासक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सफाई शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी बड़े छोटे नालियों की सफाई बरसात से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ताकि बरसात में किसी भी तरह का कोई भी जल जमाव न हो सके. सभी वार्ड जमादार अपने क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि नालियों की सफाई पूर्णता कर ली गई है या नहीं. वरीय सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक भी अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर बरसात से पूर्व कार्य को पूर्ण कर करेंगे. एमएसडब्लूएम को यह निर्देश दिया गया है कि डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य को शत प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे. सभी वार्ड जमादारों को आवंटित वार्ड में सफाई का कार्य के साथ-साथ लोगों का शिकायत तो को सा समय दूर करने का भी निर्देश दिया गया.
सहायक नगर आयुक्त ने सभी वार्ड जमादार से एक-एक करके वार्ड की समस्याओं को सुना एवं समस्याओं का समाधान पर भी विचार किया.
श्रावणी मेला की तैयारी को ले मांगा सुझाव
बैठक में नगर आयुक्त ने श्रावणी मेला 2024 की तैयारी को लेकर भी सभी से पिछले साल का अनुभव को सुना एवं सभी से अगली बैठक में श्रावणी मेला को और बेहतर बनाने का सुझाव भी मांगा.
चुनाव तैयारी को लेकर की बैठक
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर शहरी क्षेत्र में व्यापक मतदाता जागरूकता एवं चुनावी तैयारी को लेकर आज सभागार में बैठक की गई. बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, वार्ड जमादार, सुपरवाइजर, सफाई मित्र, फील्ड स्टाफ सामुदायिक संगठनकर्ता, सीआरपी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: देवघर: सांसद आवास पर हुई भाजपा की चुनावी सह संगठनात्मक बैठक




