Giridih

गिरिडीह: रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने किया रक्तदान

Giridih: गिरिडीह के ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए शनिवार को न्यू समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर की शुरुआत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान कर किया. शिविर में 51 के करीब समाहरणालय स्थित अलग-अलग विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने हिस्सा लिया, और रक्तदान किया. शिविर में रेडक्रॉस के चैयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार के साथ सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा, ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डा. सौहेल अख्तर, रेड क्रॉस के सचिव विवेश जालान, कार्यकारी सदस्य मदन लाल विश्वकर्मा, डा. तारक नाथ देव समेत रेडक्रॉस के कई सदस्य मौजूद थे. वहीं शिविर में रक्तदाताओं को डीसी और रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविंद कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. शिविर में काफी संख्या में समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: गोतनियों के बीच हुई अनबन में सगे भाई की कर दी थी हत्या, चार साल बाद मिली उम्र कैद की सजा

Related Articles

Back to top button