
Deoghar: शनिवार को भाजपा की एक चुनावी बैठक गोडडा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे के विलियम्स टाउन बीएड कालेज के समीप स्थित शिवधाम आवास पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गोडडा के सांसद निशिकांत दुबे, गोडडा लोकसभा के प्रभारी गणेश मिश्रा, संयोजक अशोक भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, मधुपुर विस के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में लोकसभा चुनाव व संगठनात्मक कार्य पर चर्चा की गई. मौके पर सांसद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं और भाजपा के पक्ष में किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा मतदान हो उस पर कार्य करें. प्रभारी गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में लग जाने के लिए संगठनात्मक विषयों की जानकारी दी. साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष बुथो के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करें और भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मत कैसे मिले उसे पर लग जाने की बात कही. बैठक सीताराम पाठक, अधीरचंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, प्रज्ञा झा, रूपा केसरी, सचिन सुल्तानिया, जूनियर बाबूलाल मरांडी, पप्पू यादव, विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, विश्वनाथ रामानी, संतोष मुर्मू, अतुल सिंह, सौरभ सिंह, निरंजन देव, मिथिलेश सिंन्हा, गणेश राय, सुनील यादव, विभूति झा, महेंद्र भोक्ता, श्यामदेव चौधरी, गुलाब मंडल, मनोहर चौधरी, रवि रवानी, मनोज झा, बबलू पासवान, भोला पटेल, सुमित्रा मुर्मु, सौरभ कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: मार्च क्लोजिंग: धड़ाधड़ पास हो रहे बिल, बकाया भुगतान भी, राशि भी की जा रही सरेंडर




