JamshedpurJharkhandSports

Jamshedpur : बारिश के कारण एक घंटे देर से शुरू हुआ जमशेदपुर एफसी और उड़ीसा एफसी के बीच खेला जाने वाला हीरो इंडियन सुपर लीग का मैच, 10 मिनट के अंदर ही जेएफसी का दो गोल

Jamshedpur : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर एफसी और उड़ीसा एफसी के बीच खेला जाने वाला हीरो इंडियन सुपर लीग मैच बारिश के कारण एक घंटे देर से शुरू हुआ. मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे शुरू होनी थी पर लगातार हो रही बारिश से मैच देर शाम 8.38 पर शुरू हुआ. हालांकि, इस दौरान दर्शकों में जोश का माहौल बना रहा. दर्शक बारिश के बीच भी मैच शुरू होने का इंतजार करते देखे. मैच के तीसरे मिनट में ही जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी डेनियल चीमा ने गोल कर जेएफसी को पहली बढ़त दिलाई. जबकि मैच के 9वें मिनट में बोरिस सिंह ने दूसरा गोल कर जेएफसी के लिए 2–0 की बढ़त हासिल की. इस गोल से उड़ीसा एफसी पर दबाव बढ़ गया. आपको बता दे कि जमशेदपुर में खेला जाने वाला मैच सीजन का पांचवा मैच है जिसकी मेजबानी जेएफसी कर रहा है. जमशेदपुर एफसी और उड़ीसा एफसी के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके है जिसमे 4 मैच जेएफसी ने अपने नाम किया है और 1 मैच उड़ीसा एफसी के नाम हुआ जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ. फिलहाल मैच जारी है.

Related Articles

Back to top button