Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, बन्ना गुप्ता आईटी सेल ने अस्पताल का बिल कराया माफ

Jamshedpur : जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल 52 वर्षीय उमेश कुमार साहू की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. उमेश का इलाज एनएच33 स्थित उमा अस्पताल में चल रहा था. घटना 30 मई की है. उमेश आइसक्रिम बेचकर परिवार चलाते थे. इधर, अस्पताल में इलाज का खर्च 1.47 लाख रुपये हो चुका था जिसे परिवार वाले नहीं भर पा रहे थे. अंत में इसकी सूचना कांग्रस नेता भवानी सिंह और बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह को दी गई. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से वार्तालाप कर अस्पताल का बिल माफ कराया.

घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि 30 मई को उमेश साहू अपने वाहन से घर पारडीह साई मंदिर की ओर आ रहे थे. पारडीह काली मंदिर पास एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे चोटिल हो गए. चोट अंदरूनी थी जिस कारण घर आ गए. थोड़ी देर बाद उनके पेट में दर्द उठा. उन्हे इलाज के लिए तत्काल गुरुनानक अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हे रेफर करने की सलाह दी गई. इसके बाद उनका इलाज उमा अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें : Chakradharpur : लू लगने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

Related Articles

Back to top button