
Giridih : मानसून की बारिश में भी गिरिडीह शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दो दिनों से ठप है. स्थिति यह है कि नगर निगम से पूछने पर निगम बिजली बोर्ड पर तो बिजली बोर्ड से पूछने पर बोर्ड के अधिकारी ठप बीच पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं.
शुक्रवार को पहले निगम के अर्बन प्लानर से पूछने पर अर्बन प्लॉनर बीच पेयजल आपूर्ति ठप होने का ठीकरा बिजली बोर्ड पर मढ़ते हुए कहा कि खंडौली वॉटर सप्लायर को दो दिनों से बिजली आपूर्ति हो नहीं पा रही है.
इसे भी पढ़ें :अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए खेत में उतरने का नौटंकी कर रही भाजपाः झामुमो
जबकि बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कहा कि खंडौली डैम को पर्याप्त बिजली आपूर्ति किया की जा रही है. जो गड़बड़ी है वो नगर निगम की तरफ से है.
जानकारी के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति पर खंडौली से पानी की आपूर्ति पहले शहर के झंडा मैदान स्थित जलमीनार तक किया जाता है. इसी प्रकार इसी डैम से पानी सप्लॉय पहले शहर के बाभनटोली रोड स्थित जलमीनार में पहुंचता है.
इसे भी पढ़ें :तीन अनुमंडल पदाधकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां से कहां गये
इसके बाद इन दोनों जलमीनारों से बीच पेयजल आपूर्ति शहर के बीबीसी रोड, आजाद नगर, लाईन मस्जिद रोड, मछली मुहल्ला, बाभनटोली रोड, मकतपुर रोड, बक्सीडीह रोड, चंदौरी रोड, महिला कॉलेज रोड, न्यू बरगंडा, बरगंडा रोड समेत कई इलाकों में होती है. जो पिछले दो दिनों से ठप है.
इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने प्रमुख शहरों के ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने का दिया निर्देश




