Lead NewsNationalNEWS

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने दिल्ली को बताया अनुशासनहीन शहर, कहा- लोग नहीं मानते यातायात नियम

New Delhi: इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सबसे अनुशासनहीन शहर है. यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते. इसलिए यहां आने में असुविधा महसूस होती है. वह ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे.

सामुदायिक संपत्ति का इस्तेमाल बेहतर तरीके से हो 
नारायण मूर्ति ने कहा, जनता को सामुदायिक संपत्ति का इस्तेमाल निजी संपत्ति से भी बेहतर तरीके से करना चाहिए. ऐसा कर सार्वजनिक शासन में झूठ और फरेब से बचा जा सकेगा. देश को उदार पूंजीवाद अपनाने की जरूरत है. साथ ही, मूर्ति ने कॉरपोरेट जगत में सही मूल्यों के विकास पर भी जोर दिया.

इन्सानी मस्तिष्क का मुकाबला नहीं कर सकती एआई
नारायण मूर्ति ने कहा, यह मानना गलत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन्सानों की जगह ले सकती है. इन्सान ऐसा होने नहीं देगा, क्योंकि उसके पास दिमाग की ताकत है.

Related Articles

Back to top button