
Jamshedpur : टेल्को को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने अपने सदस्यों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. विभिन्न बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सोसायटी की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसे लेकर सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें सोसासटी के सदस्यों के पुत्र-पुत्रियों को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने को कहा गया है. 2021 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेन्ट्स आवेदन कर सकते हैं. आईसीएसई और सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा स्कोर करने वाले स्टूडेन्ट्स इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि राज्य सरकार की बोर्ड परीक्षाओं में 65 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को आवेदन करना है. आवेदन का प्रपत्र सोसायटी के कार्यालय से प्राप्त कर 30 अप्रैल के पहले आवेदन किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि यह सोसायटी एशिया की सबसे बड़ी सोसायटी है और इसके सदस्यों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है. इसके सदस्य टाटा मोटर्स के अधिकतर कर्मचारी हैं.
इसे भी पढ़ें – Rail traffic disrupted : 3000 आंदोलनकारियों ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग को 9 घंटे तक किया जाम, रेल सेवा अस्त-व्यस्त




