Chaibasa

चाईबासा में रोटरी क्लब की ओर से 132 वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन

Chaibasa: रोटरी क्लब की ओर से गुरूवार को 132 वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया. शिविर का प्रारंभ क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने रक्तदान कर किया इसके अलावा क्लब के सदस्य दुर्गेश खत्री ने भी इस मौके पर रक्तदान किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया कि क्लब द्वारा 2012 के जुलाई से प्रारंभ हुए यह जागरूकता शिविर निर्बाध रूप से 11 वर्ष पूर्ण कर चुका है. स्व हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित की जा रही यह रक्तदान सह जागरूकता शिविर कोविड काल के संघर्ष भरे समय में भी जारी रहा जिससे आम लोगों को जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: बिंजय नदी रेलवे पुलिया के निचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सौरभ प्रसाद ने बताया कि इसके सफलतम आयोजन में निरंतर सहयोग के लिए शिविर के प्रायोजक खोखर परिवार बधाई के पात्र है एवं आशा करते हैं कि भविष्य में भी उनका साथ हमेशा बना रहेगा. गर्मी के दिनों में जब रक्तदान की गति सामान्यतः धीमी पड़ जाती है तो उस वक्त यह जरूरतमंदों के लिए बहुत उपयोगी साबित होती है. आज के शिविर में क्लब के सदस्य गुरमुख सिंह खोखर, अशोक पॉल, हर्ष राज मिश्रा, बलजीत सिंह खोखर एवं मदन लाल गुप्ता आदि उपस्थित थे. शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

Related Articles

Back to top button