Lead NewsNationalNEWS

Indian Railway: ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, रेलवे लगा रहा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम

New Delhi: भारतीय रेलवे समय-समय पर तकनीकी बदलाव करता रहता है और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करता रहता है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे तमाम स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिस्टम डेवलप कर रहा है, ताकि ट्रेनों को पहले से ज्यादा सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से चलाया जा सके.आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करने की कड़ी में पूर्व मध्य रेल  के कुल 494 स्टेशनों में से अब तक 162 स्टेशनों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया जा चुका है.

इस रूट के अन्य स्टेशनों पर भी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है, जो पूर्व मध्य रेल के मौजूदा उच्च घनत्व वाले मार्गों पर लाइन क्षमता को बढ़ाते हुए और अधिक ट्रेनों के परिचालन में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली में काफी मददगार होगा.

मिशन रफ्तार के तहत पूर्व मध्य रेल के कई रेलखंडों को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिस्टम से लैस करने के लिए वर्तमान में यह प्रणाली प्रारंभिक चरण में है.इस तरह के ब्लॉक सिस्टम में एक ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंच जाने के बाद ही पीछे वाली ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल मिलता है, जिससे खाली रेल लाइनों की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता है. लेकिन ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम स्थापित हो जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन और भी बेहतर हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button