
Patna : फिल्म सुपर 30 देखने के लिए अमेरिका का भारतीय समुदाय बहुत उत्सुक है. लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म अगले सप्ताह 12 जुलाई को रिलीज होगी. गौरतलब है कि बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है यह फिल्म.
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने कहा- कल्पना और जिज्ञासा का मेल है ‘मिशन मंगल’
FIA ने विख्यात गणितज्ञ की उपलब्धियों की सराहना की
अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने विख्यात गणितज्ञ की उपलब्धियों की सराहना की है. आनंद कुमार आईआईटी में दाखिला के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में वंचित वर्ग के छात्रों को मदद करने के लिए जाने जाते हैं.
एसोसिएशन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आनंद कुमार पर बनी फिल्म पर खुशी जाहिर की, जिन्हें 2017 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में इंडिया डे परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर बुलाया गया था.
इसे भी पढ़ेंःमैन पॉवर की कमी से जूझ रहा है राजधानी का एयरपोर्ट थाना, एक अधिकारी और तीन पुलिसकर्मियों के भरोसे चल रहा है कामकाज
बेसब्री से आनंद कुमार की बायोपिक का इंतजार
शनिवार को सुपर 30 की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, एफआईए ने कहा है कि एफआईए की टीम बेसब्री से आनंद कुमार की बायोपिक सुपर 30 का इंतजार कर रही है.
बायोपिक का निर्देशन विकास बहल ने किया है. ऋतिक रोश ने फिल्म में मुख्य किरदार आनंद कुमार की भूमिका को निभाया है.
आखिर क्यों बदली फिल्म की रिलीज डेट
इस फिल्म में रितिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, नंदीश सिंह, अमित साध, पंकज त्रिपाठी भी हैं. फिल्म में विजय वर्मा का कैमियो रोल है.
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसकी तारिख बदलकर 12 जुलाई कर दी गयी, क्योंकि 26 जुलाई को कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज हो रही है. दोनों फिल्म आपस में न टकराए इस लिए फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के PMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर रखे जायेंगे 761कर्मी




